आपको सभी तरह की शायरी, उर्दू - हिंदी भाषा में मिलेगा. नाआत शरीफ़, ग़ज़ल, मनकबत, हमद, और कई तरह की शायरी
शायरी, कविता का एक ऐसा रूप है जो हमारी भावनाओं को दूसरों तक तक पहुंचने में मदद करता है।
कई बार हम अपनी दर्द को किसी से बयां करने में सक्षम नहीं रहते और उस हालत में हम अपनी दर्द को शायरी के दरमियान दूसरों तक पहुंचाते हैं।
अगर आप शायरी, ग़ज़ल मनकबत हमद नाआत पढ़ने में दिलचस्प रखते हैं तो आप सही जगह पर आएं हैं।
किसी की बातों में आने से फायदा क्या है
तुम्हारे सामने दुनिया का मरतबा क्या है
करीब आके ज़रा झाँकना तो इस दिल में
मुक़ाम दिल में मेरे तेरा दिलरुबा क्या है
समझ में आ नहीं सकती कहानी यह ख़ुद को
हमारे बीच अभी तक ये फासला क्या है
ज़रा सी देर में दो जिस्म एक जान हुए
कि इससे बढ़ के मुहब्बत का फ़लसफ़ा क्या है
तुम्हारा हुस्न छलकता है मेरी आँखों से
सभी ये पूछते रहते हैं माजरा क्या है
बताऊँ तुमको ऐ चारागरों मैं क्या आखिर
मुझे ख़बर ही नहीं मुझको यह हुआ क्या है
ख़याल तेरा रहे क्यों न हर नफ़स अफशा
सिवाये तेरे मुझे और सूझता क्या है
1212-1122-1212-22


0 Comments